शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

अम्बेडकरनगर :साथी को खोया, परिवार का थामा हाथ; अनुदेशकों ने जुटाए 1.21 लाख रुपये।||Ambedkar Nagar:Lost a colleague, supported by family; instructors raised 1.21 lakh rupees.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
साथी को खोया, परिवार का थामा हाथ; अनुदेशकों ने जुटाए 1.21 लाख रुपये।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक :अंबेडकरनगर में दिवंगत सत्यमणि दूबे को श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार की मदद के लिए संगठन ने एकजुटता दिखाई और मदद के लिए आगे आया।
विस्तार : 
अंबेडकरनगर। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन ने दिवंगत साथी सत्यमणि दूबे की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं शोकसभा आयोजित कर शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दुख की घड़ी में संगठन के अनुदेशकों ने एकजुटता और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करते हुए परिवार की आर्थिक मदद के लिए 1 लाख 21 हजार रुपये की सहयोग राशि एकत्रित कर ससम्मान समर्पित की।
शुक्रवार को आयोजित शोकसभा में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक राय और गोरखपुर से पहुंचे ब्लॉक अध्यक्ष रामानन्द ने दिवंगत सत्यमणि दूबे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
संगठन के जिलाध्यक्ष अजय गौड़, कोषाध्यक्ष सूरज मौर्य, प्रदेश मंत्री सुदर्शन तिवारी, जनपद के सभी ब्लॉक अध्यक्षों और अनुदेशक साथियों के सामूहिक प्रयास से सीमित समय में 1,21,000 रुपये की सहयोग राशि जुटाई गई। इसके बाद यह धनराशि दिवंगत साथी के परिवार को ससम्मान सौंप दी गई।
एसोसिएशन की ओर से जनपद के सभी अनुदेशक साथियों का आभार व्यक्त किया गया। संगठन ने कहा कि साथियों ने कम समय में जिस एकजुटता, उदारता और भाईचारे का परिचय दिया, वह संगठन की मजबूती के साथ मानवीय रिश्तों की संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े होकर अनुदेशकों ने साबित किया कि साथी को खोने का दर्द केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे संगठन का साझा दुख है।