गौतमबुद्धनगर: ईकोटेक-1 पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी शराब के 105 पव्वों के साथ तस्कर गिरफ्तार!!
दो टूक//ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना ईकोटेक-1 पुलिस ने अवैध देशी शराब की तस्करी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 105 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को थाना ईकोटेक-1 पुलिस बीट पुलिसिंग के माध्यम से क्षेत्र में निगरानी और कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने ग्राम बरसात की ओर जाने वाले मार्ग से रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 105 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई।
बुलंदशहर का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सहार, थाना छितारी, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर बताया गया है।
आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ईकोटेक-1 में मुकदमा अपराध संख्या 108/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में निगरानी रखते हुए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।।
