उन्नाव :
गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार महिला हुई गिरफ्तार, कोर्ट में पेश,भेजी गई जेल।।
दो टूक : उन्नाव के बीघापुर थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रही 42 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को उन्नाव-लालगंज हाईवे पर मर्दनपुर रोड की तरफ जाने वाले कट के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक थाना बीघापुर में दर्ज मु0अ0सं0 214/2026 में धारा 105 बीएनएस के तहत सुशीला पत्नी भोलानाथ, निवासी ग्राम रामपुर खरही, थाना बिहार, जनपद उन्नाव वांछित चल रही थी। सोमवार को उपनिरीक्षक मोहित कन्नौजिया ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्ता: सुशीला पत्नी भोलानाथ, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर खरही, थाना बिहार, उन्नाव।
गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक मोहित कन्नौजिया, कांस्टेबल आदर्श पाण्डेय और महिला कांस्टेबल पूजा आर्य शामिल रहीं।
