सोमवार, 7 सितंबर 2026

उन्नाव : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश‌।||Unnao: The accused of luring and kidnapping a minor has been arrested and presented in court.||

शेयर करें:
उन्नाव  : 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश‌।
दो टूक : उन्नाव जनपद के थाना अजगैन पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विस्तार :
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अजगैन पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक, थाना अजगैन में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 370/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी शाहिल कुमार पुत्र बच्चाबाबू, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम भाँडी, थाना अजगैन, जनपद उन्नाव को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का आरोप है। मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकुल कुमार दुबे और कांस्टेबल योगेश दहिया शामिल रहे।