सोमवार, 7 सितंबर 2026

मऊ :पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में मचा हड़कंप,चार गिरफ्तार।||Mau:Police action caused panic among gamblers, four arrested.||

शेयर करें:
मऊ :
पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में मचा हड़कंप,चार गिरफ्तार।
दो टूक : मऊ जनपद के दक्षिणटोला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर मौके से 52 ताश के पत्ते और 2,200 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में जुआरियों में हड़कंप मच गया।
अस्तुपुरा के मैदान में सज रही थी जुए की महफिल, चार गिरफ्तार
विस्तार
पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दक्षिणटोला थाना पुलिस ने रविवार रात अस्तुपुरा मोहल्ले के मैदान में छापेमारी कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से जुए में लगाए गए 2,200 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने 6 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे अस्तुपुरा मैदान में कार्रवाई की।
मौके से प्रदुम्न सोनकर, रामसूरत, दीपक और सोनू कुमार, सभी निवासी अस्तुपुरा, थाना दक्षिणटोला, मऊ को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने चारों के खिलाफ मु0अ0सं0 130/26, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी आरोपितों को न्यायालय भेज दिया गया।
बरामदगी:
52 ताश के पत्ते
2,200 रुपये नकद
दक्षिणटोला पुलिस की कार्रवाई के बाद सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।