सोमवार, 7 सितंबर 2026

गोण्डा- किराने की दुकान में चोरी के मामले में 1 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के ₹520/- बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- किराने की दुकान में चोरी के मामले में 1 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी के ₹520/- बरामद किये है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 4.9.2026 को वादी मुन्ना सिंह पुत्र स्व0 रामदुलारे सिंह निवासी मोहल्ला बड़गाँव, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गई कि सुबह करीब 8 बजे वह अपनी किराने की दुकान खोल रहा था। इसी दौरान उसे दुकान के अन्दर किसी व्यक्ति के होने का आभास हुआ। दुकान के अन्दर जाकर देखने पर अंकित साहू पुत्र रामफेर साहू निवासी मोहल्ला बड़गाँव, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा, वादी की आवाज सुनकर दुकान के पिछले दरवाजे से भाग गया। दुकान की जांच करने पर गल्ले में रखे ₹1,500/- नकद एवं मोबाइल फोन गायब मिला। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में रात्रिगश्त, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध की रोकथाम के दौरान घटना से संबंधित अभियुक्त अंकित साहू को 7.9.2026 को समय करीब 01ः40 बजे गिरजा स्टेडियम, सेमरा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की धनराशि में से ₹520/- नकद बरामद हुए। अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अंकित साहू पुत्र रामफेर साहू निवासी मोहल्ला बड़गाँव, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग,,
1. मु0अ0सं0 0818/2026 धारा 305(एं), 317(2) बीएनएस, थाना को0 नगर, जनपद गोण्डा।