गुरुवार, 10 सितंबर 2026

लखनऊ :.सस्ते में जमीन दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार||Lucknow:Lakhs of rupees were defrauded by promising cheap land; main accused arrested||

शेयर करें:
लखनऊ :.
सस्ते में जमीन दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज पुलिस टीम ने सस्ते दाम में एक बीघा जमीन दिलाने का झांसा देकर महिला से लाखों रुपये ठगने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को मोहनलालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विस्तार : 
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक, वृंदावन योजना निवासी गुड्डी ने 14 जुलाई 2025 को पुलिस को तहरीर देकर हसनपुर निवासी सुनील कुमार व उसके साथियों पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया था। पीड़िता के अनुसार, रुपये लेने के बाद आरोपियों ने जमीन का बैनामा नहीं कराया। रकम वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। बुधवार को पुलिस टीम ने फरार चल रहे सुनील कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, इस ठगी में शामिल सालिगराम और उसकी पत्नी संगीता देवी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।