बुधवार, 16 सितंबर 2026

लखनऊ :सिपाही पर महिला को छोड़ने का आरोप, जांच में सामने आई रिश्ते की पूरी कहानी।||Lucknow:A constable has been accused of abandoning a woman; the investigation has revealed the full story of the relationship.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सिपाही पर महिला को छोड़ने का आरोप, जांच में सामने आई रिश्ते की पूरी कहानी।
फेसबुक पर हुई दोस्ती, लिव-इन रिलेशनशिप मे लगे रहने,खड़ा हुआ बखेड़ा।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के डायल 112 मे तैनात सिपही शिशु सागर की प्रेम कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर दौड़ने लगी। कांस्टेबल शिशु सागर पर एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने, महिला के गर्भवती होने के बाद उसे छोड़ने का आरोप है मामला सामने आने पर पुलिस महकमे में हलचल मच गई। शिकायत के बाद महिला थाना द्वितीय ने मामले की जांच शुरू की। जांच में प्रथम दृष्टया मामला महिला और कांस्टेबल के बीच लंबे समय से चले आ रहे लिव-इन रिलेशनशिप और आपसी विवाद से जुड़ा सामने आया है।
●विस्तार :
यह है पूरी प्रेम कहानी -- पुलिस के मुताबिक बिजनौर निवासी महिला वर्षा का पूर्व में दो बार विवाह हो चुका है और उसकी एक पुत्री भी है। प्रथम पति से उसका तलाक हो चुका है, जबकि दूसरे पति से तलाक की प्रक्रिया चलने की बात सामने आई है। करीब एक वर्ष पहले महिला की फेसबुक के जरिए बीकेटी थाने में तैनात कांस्टेबल शिशु सागर से पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद दोनों वर्तमान में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
जांच के दौरान पुलिस के सामने यह भी आया कि दोनों ने आपसी सहमति से एक इकरारनामा किया था, जिसमें आर्थिक स्थिति अनुकूल होने पर विवाह करने की बात अंकित बताई गई है। इतना ही नहीं, दोनों ने कथित तौर पर करीब 30 लाख रुपये की लागत से मकान का निर्माण भी कराया, जिसमें दोनों पक्षों ने बराबर धनराशि लगाने की बात कही है।
15 सितंबर को दोनों के बीच विवाद के बाद महिला ने महिला थाना द्वितीय में शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई, जिसके बाद दोनों के बीच समझौता हुआ। पुलिस जांच में विवाद की प्रथम दृष्टया वजह धन के लेन-देन और आपसी विवाद बताई गई। दोनों पक्षों ने लिखित और वीडियो के माध्यम से भी सुलहनामा प्रस्तुत किया।
हालांकि 16 सितंबर को दोनों के घर जाने के बाद एक बार फिर विवाद होने की सूचना मिली। इसके बाद महिला ने पुनः शिकायत की। पुलिस ने महिला से फोन पर संपर्क कर थाना आने और अपना पक्ष रखने को कहा, लेकिन महिला ने तत्काल थाने आने में असमर्थता जताते हुए 17 सितंबर को थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखने की बात कही।
महिला ने फोन पर पुलिस को यह भी बताया कि फिलहाल वह मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहती और दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते से विवाद खत्म करने का प्रयास चल रहा है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि महिला लिखित तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग करती है तो तहरीर के आधार पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी द्वारा की जा रही है। 17 सितंबर को महिला के थाने पहुंचने के बाद उसके बयान और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
पुलिस के अनुसार मामले में महिला के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी जांच की जाएगी।