लखनऊ :
धर्म बना प्यार मे बाधा तो दोनो ने फांसी लगाकर दे दिया जान,छोड़ गए सुसाइड नोट निशान।।
चिनहट के गेस्ट हाउस में प्रेमी युगल ने फंदे से लटकर दे दी जान, 18 दिन से दोनो थे ठहरे।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना चिनहट क्षेत्र के रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कमरा नंबर 101 में ठहरे कपल के शव पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटके मिले। दोनों 23 अगस्त से गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। सूचना मिलते ही चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट की मदद से घटना स्थल की जांच कर विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना चिनहट इलाके के देवा रोड़ स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में युवक युवती का शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई सूचना पर पहुची पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर छानबीन आवश्यक कार्रवाई मे जुट गई।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक युवक की पहचान अमित कुमार (22) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी हरपालपुर, हरदोई के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान नरगिस (19) पुत्री उस्मान, निवासी हरदोई के रूप में हुई। दोनों के बीच संबंध होने की बात सामने आई है। युवती के पिता ने 23 अगस्त को हरदोई के हरपालपुर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अमित कुमार उनकी बेटी नरगिस को अपने साथ ले गया है। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल रहा था।
●कमरे से शादी का सर्टिफिकेट और सुसाइड नोट बरामद।
पुलिस जांच के दौरान कमरे से आर्य समाज मंदिर का शादी का सर्टिफिकेट भी मिला है, जिसमें युवती का नाम नरगिस उर्फ पूजा दर्ज बताया जा रहा है। पुलिस ने सर्टिफिकेट को कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस अब सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों की आत्महत्या के कारणों की पड़ताल मे जुटी हुई है।
●गेस्ट हाउस संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस।
गेस्ट हाउस संचालक राकेश यादव ने बुधवार रात चिनहट पुलिस को फोन कर कमरे में युवक-युवती के फांसी लगाने की सूचना दी। उपनिरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार दोनों ने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टा बांधकर फांसी लगाई थी।
●धर्म अलग होने से जुड़ा पहलू भी जांच के घेरे में।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अमित हिंदू और नरगिस मुस्लिम समुदाय से थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस दोनों के परिजनों से संपर्क करने के साथ ही गेस्ट हाउस में ठहरने, शादी के सर्टिफिकेट, सुसाइड नोट और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
बता दे बीते 21 अगस्त की सुबह नरगिस के घर से अमित के साथ जाने की बात उसके पिता ने हरपालपुर थाने में दर्ज शिकायत में कही थी। 23 अगस्त को अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों लखनऊ पहुंचे और चिनहट के रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में ठहरे थे। करीब 18 दिन बाद बुधवार रात दोनों के शव उसी कमरे में फंदे से लटके मिले। घटना ने पुलिस जांच के साथ-साथ दोनों के परिवारों को भी झकझोर दिया है।
●DCP ईस्ट डॉ० दीक्षा की बाइट - -
