बुधवार, 16 सितंबर 2026

लखनऊ : भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान को राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान।।||Lucknow: Indian Sugarcane Research Institute receives national honour in the field of official language Hindi.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान को राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन, प्रचार-प्रसार और वैज्ञानिक कार्यों में हिंदी के बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
विस्तार : 14 और 15 सितंबर को सिडको प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में संस्थान की अध्यक्षता वाली नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, कार्यालय-3, लखनऊ को सर्वश्रेष्ठ नराकास की श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मेलन में संस्थान के निदेशक डॉ. एस.एन. सुशील ने नराकास अध्यक्ष के रूप में तथा राजभाषा के सहायक निदेशक अभिषेक प्रकाश ने सदस्य सचिव के रूप में सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे।
यह सम्मान संस्थान द्वारा कार्यालयी कार्यों के साथ-साथ वैज्ञानिक गतिविधियों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान माना जा रहा है।