शनिवार, 12 सितंबर 2026

गोण्डा- थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गैर इरादतन हत्या करने के फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गैर इरादतन हत्या करने के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 866/26 धारा 115(2), 105 बीएनएस 3(2) (V) एसटी एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामअनुज पांडे उर्फ मुंजे पांडे पुत्र स्व0 रामअचल पांडे को मोफिया मलारी नहर पुल से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी राजमन कोरी पुत्र रमेश कोरी निवासी विशुनपुर बैरिया थाना को0 देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात पर सूचना दिया कि उनके पिता रमेश कोरी द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व गन्ने के बीज हेतु दिए गए ₹1,500 वापस मांगने पर विशुनपुर बैरिया चौराहा (डीह) के पास राम अनुज पाण्डेय द्वारा गाली-गलौज करते हुए डण्डे से उनके सिर पर प्रहार किया गया। बचाव के दौरान डण्डा सिर के पिछले हिस्से में लगने से रमेश कोरी लड़खड़ाकर गिर गए। उन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गय। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज 12.9.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त रामअनुज पांडे को मोफिया मलारी नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 
गिरफ्तार अभियुक्त-
रामअनुज पांडे उर्फ मुंजे पांडे पुत्र स्वर्गीय राम अचल पांडे निवासी पकड़ी कैशवार थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 866/26 धारा 115(2), 105 बीएनएस 3(2) (V) एसटी एसटी एक्ट थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।