गोण्डा- थाना नवाबगंज पुलिस ने दुराचार करने के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादीनी द्वारा थाना नवाबगंज पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त मोहम्मद कैफ पुत्र सफात अली, निवासी होलापुर काजी, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा द्वारा विगत 2-3 वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया गया तथा शादी करने की बात कहकर लगातार टालता रहा। वादीनी द्वारा मुकदमा दर्ज कराने की बात कहने पर अभियुक्त द्वारा 16.9.2026 को निकाह तथा 21.9.2026 को कोर्ट मैरिज की गयी। इसके बाद अभियुक्त द्वारा वादीनी को साथ रखने से इनकार करते हुए धमकी दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-329/2026 धारा 69, 318(4), 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पतारसी- सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त कैफ मुम्बई जाने की फिराक में बैग लेकर अयोध्या रोड की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अयोध्या रोड स्थित नगवा मोड़ पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम मोहम्मद कैफ पुत्र सफात अली उपरोक्त बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
