मंगलवार, 8 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित पति गिरफ्तार, कासना पुलिस ने सिरसा गोलचक्कर से दबोचा!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित पति गिरफ्तार, कासना पुलिस ने सिरसा गोलचक्कर से दबोचा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। थाना कासना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिरसा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज अन्य मुकदमों की भी जानकारी जुटाई है।

पुलिस के अनुसार, 08 सितंबर 2026 को थाना कासना पुलिस को आरोपी के संबंध में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके साथ ही गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अनुज पुत्र स्वर्गीय रघुवर, निवासी ग्राम सलेमपुर गुर्जर, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर को सिरसा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना कासना में आत्महत्या के दुष्प्रेरण से संबंधित मु0अ0सं0 171/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है और इसी मामले में वह वांछित चल रहा था।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अनुज के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना कासना में वर्ष 2025 में धारा 115(2), 352 और 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा तथा थाना दनकौर में वर्ष 2024 में धारा 323, 504 और 506 के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।

कासना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है।।