गोण्डा- थाना छपिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना छपिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 340/2026 धारा 69 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राहुल पासवान को भवाजीतपुर उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
30.8.2026 को थाना छपिया क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक महिला द्वारा थाना छपिया पर तहरीर दी गयी कि विपक्षी राहुल पासवान पुत्र आनन्द पासवान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया है तथा शादी के लिए मना कर रहा है। तहरीर के आधार पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें 9.9.2026 को थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त राहुल पासवान को भवाजीतपुर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
राहुल पासवान पुत्र आनंद पासवान निवासी ग्राम भवाजीतपुर थाना छपिया जनपद गोंडा।
पंजीकृत अभियोग-
