गोण्डा- थाना को0 मनकापुर पुलिस ने लड़की को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 318/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह को झिलाही बाजार में क्रासिग के पास से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
5.8.2026 को थाना को0 मनकापुर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक महिला द्वारा थाना को0 मनकापुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री दोपहर में शौच के लिए गयी थी लेकिन वापस नही लौटी। तहरीर के आधार पर थाना को0 मनकापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। जिसमें 9.9.2026 को थाना को0 मनकापुर पुलिस टीम द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह को झिलाही बाजार में क्रासिग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अंकित सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह निवासी ग्राम चैनपुरा धुसवाखास थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
