बुधवार, 9 सितंबर 2026

गोण्डा- थाना को0 नगर पुलिस ने टुल्लू पम्प चोरी करने के आरोपी अभियुक्त आसिफ को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा।
थाना को0 नगर पुलिस ने टुल्लू पम्प चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का 1 टुल्लू पम्प (मोटर) बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 835/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त आसिफ पुत्र लुकमान को फैजाबाद रोड से दयाराम तालाब जाने वाली मार्ग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे स 01 अदद टुल्लू पम्प (मोटर) बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः
8.9.2026 को वादी दिनेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 ओंकार सिंह निवासी राधाकुण्ड थाना को0 नगर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित सूचना दिया की किसी अज्ञात चोर द्वारा मकान में बने मन्दिर में लगे टिल्लू पम्प चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। 
जिसमें 9.9.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने के आरोपी अभियुक्त आसिफ पुत्र लुकमान को फैजाबाद रोड से दयाराम तालाब जाने वाली मार्ग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे स 01 अदद टुल्लू पम्प (मोटर) बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त,,
आसिफ पुत्र लुकमान निवासी शास्त्री नगर तोपखाना थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग,,
1.मु0अ0सं0-835/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।
बरामदगीः-
1. 01 अदद टुल्लू पम्प(मोटर) बरामद।