बुधवार, 9 सितंबर 2026

गोण्डा- इटियाथोक थाना पुलिस ने मुरली उर्फ अनिल निवासी शिवसहाय पुरवा, थाना खरगूपुर को भवनियापुर उपाध्याय चौराहे से किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा।
इटियाथोक थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 12 दिन के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को इटियाथोक क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए लापता हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई। मंगलवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुरली उर्फ अनिल निवासी शिवसहाय पुरवा, थाना खरगूपुर को भवनियापुर उपाध्याय चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।