बुधवार, 9 सितंबर 2026

अम्बेडकरनगर :अनुदेशकों की लंबित मांगों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन।|Ambedkar Nagar:Memorandum to the BJP District President regarding the pending demands of instructors.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
अनुदेशकों की लंबित मांगों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन।
नियमितीकरण से लेकर एरियर भुगतान और अवकाश की मांग, जल्द समाधान की लगाई गुहार।
दो टूक : अम्बेडकरनगर में परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष अजय गौड़ के नेतृत्व में अनुदेशकों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेडकरनगर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से अनुदेशकों ने नियमितीकरण, एरियर भुगतान, चिकित्सकीय अवकाश, उपार्जित अवकाश, बाल पाल्य अवकाश समेत अन्य सेवा संबंधी मांगों का शीघ्र निस्तारण कराए जाने की मांग उठाई।
अनुदेशकों का कहना है कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिसके चलते प्रदेशभर के अनुदेशकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने सरकार से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए अनुदेशकों को राहत और न्याय दिलाने की अपील की।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुदर्शन प्रकाश त्रिपाठी, जिला संरक्षक विश्वजीत सिंह, अनिल कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार यादव, माधव प्रसाद, संदीप सिंह सुमन, संदीप सिंह, राजकपूर वर्मा, विकास वर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि उनकी लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी।