बुधवार, 9 सितंबर 2026

गोंडा- नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा।
थाना खरगूपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लड़की को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को खरगूपुर क्षेत्र की एक महिला ने थाने पर तहरीर दी थी कि दीपक पुत्र रामानन्द सोनकर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में मु0अ0सं0 226/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। इसी क्रम मे दिनांक 9.9.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना खरगूपुर पुलिस टीम ने भवनियापुर चौराहे से आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त: दीपक पुत्र रामानन्द सोनकर निवासी महजिदिया, थाना देहात कोतवाली, जनपद बलरामपुर। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।