मंगलवार, 8 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: पुराने विवाद में कॉलेज परिसर में छात्र से मारपीट, सूरजपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: पुराने विवाद में कॉलेज परिसर में छात्र से मारपीट, सूरजपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//गौतमबुद्धनगर। थाना सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम खेड़ी स्थित एक कॉलेज में पुराने विवाद को लेकर छात्र के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद कॉलेज परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को ग्राम खेड़ी स्थित कॉलेज में पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों ने एक छात्र के साथ मारपीट की थी। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सूरजपुर पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान करते हुए 8 सितंबर 2026 को कॉलेज में शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र रघुवर सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष तथा शुभम पुत्र स्वर्गीय संजय, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम खेड़ी, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. प्रमोद कुमार पुत्र रघुवर सिंह, निवासी ग्राम खेड़ी, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 35 वर्ष।
2. शुभम पुत्र स्वर्गीय संजय, निवासी ग्राम खेड़ी, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 24 वर्ष।

थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कॉलेज परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।।