मऊ :
90 पउआ देशी शराब के साथ बऊआ गिरफ्तार।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना कोपागंज पुलिस टीम ने एक ब्यक्त को अवैध देशी शराब गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।।
विस्तार :
पुलिस के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोपागंज पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 90 पाउच देशी शराब बरामद की है। प्रत्येक पाउच में 100 मिलीलीटर शराब बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में की गई। थाना कोपागंज पुलिस टीम ने 23 सितंबर 2026 को सैयद बाबा के स्थान के पास जुम्मनपुरा से रामविलास सोनकर पुत्र सीता सोनकर, निवासी ग्राम दोस्तपुरा, थाना कोपागंज, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 90 पाउच अवैध देशी शराब, प्रत्येक पाउच 100 मिलीलीटर, बरामद हुई। बरामदगी के संबंध में थाना कोपागंज में मु0अ0सं0 266/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
