रविवार, 13 सितंबर 2026

गोण्डा- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं विद्वेषपूर्ण पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई, आज 3 लोगो पर केस दर्ज, ऐसे पोस्ट पर पुलिस की है नजर, भड़काऊ पोस्ट की पुलिस को दें सूचना, एसपी ने की यह खास अपील

शेयर करें:
गोण्डा- एसपी अभिषेक झा द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर किसी जाति, समुदाय अथवा वर्ग विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक, भड़काऊ, विद्वेषपूर्ण, भ्रामक अथवा सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट, शेयर, फॉरवर्ड अथवा अन्य किसी माध्यम से प्रसारित न करें।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर, गोण्डा द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ, आपत्तिजनक, भ्रामक अथवा विद्वेष उत्पन्न करने वाली सामग्री का प्रसार कर सामाजिक सौहार्द एवं कानून- व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रचलित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
एसपी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अपुष्ट सूचना, अफवाह अथवा भड़काऊ सामग्री को सत्यापित किए बिना सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। ऐसी सामग्री को लाइक, शेयर, फॉरवर्ड अथवा पुनः पोस्ट करने से भी बचें। किसी आपत्तिजनक अथवा भ्रामक पोस्ट के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर उसे आगे प्रसारित करने के बजाय संबंधित पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें। जनपद में शांति, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अतः गोण्डा पुलिस आमजन से संयम बरतने तथा पुलिस- प्रशासन का सहयोग करने की अपील करती है। एसपी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के पोस्ट करने पर आज जिले में इटियाथोक, कर्नलगंज, तरबगंज में कुल मिलाकर 3 लोगो पर केस दर्ज किया गया है, आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।