मंगलवार, 8 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-39 पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर मोबाइल स्नैचर, दो लूटे मोबाइल समेत तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-39 पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर मोबाइल स्नैचर, दो लूटे मोबाइल समेत तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन चोरी व स्नेचिंग करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी/स्नेचिंग के दो मोबाइल फोन, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और अवैध चाकू बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-39 पुलिस टीम ने सूचना एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजू उर्फ रोजू पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ग्राम मोरना, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 19 वर्ष, को हार्टबीट सिटी के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से Oppo और Redmi के दो मोबाइल फोन, .12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

दिल्ली-एनसीआर में राहगीरों को बनाते थे निशाना

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में राहगीरों से मोबाइल फोन चोरी और स्नेचिंग करता था। पकड़े जाने के डर और लोगों को डराने-धमकाने के लिए वह अपने पास तमंचा और अवैध चाकू रखता था। पुलिस के अनुसार बरामद दोनों मोबाइल फोन सेक्टर-101 मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क से छीने गए थे।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजू उर्फ रोजू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-24, सेक्टर-49 और फेस-2 में आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में मु0अ0सं0 442/2026, धारा 317(5) बीएनएस एवं 4/9/25(2) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी

  • Oppo मोबाइल फोन – 01
  • Redmi मोबाइल फोन – 01
  • .12 बोर का तमंचा – 01
  • जिंदा कारतूस – 01
  • अवैध चाकू – 01

पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और उसके द्वारा की गई मोबाइल स्नेचिंग की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।।