शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

लखनऊ : चोरों ने बनाया फ्लैट को निशाना,ताला तोड़कर 2.50 लाख का माल उड़ाया,पुलिस ने पीडित को खूब दौड़ाया।।||Lucknow: Thieves targeted a flat, broke the lock and stole goods worth Rs 2.50 lakh. The police made the victim run around a lot.||

शेयर करें:
लखनऊ :  
चोरों ने बनाया फ्लैट को निशाना,ताला तोड़कर 2.50 लाख का माल उड़ाया,पुलिस ने पीडित को खूब दौड़ाया।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र वृंदावन योजना के आसरा इन्कलेव के एक फ्लैट में चोरी की घटना हुई थी घटना के दिन परिवार पैतृक गांव गया था—लौटने पर अलमारियां टूटी और समान बिखरा मिला था, एफआईआर दर्ज कराने के लिए पीजीआई पुलिस ने पीडित को दस दिन दौड़ाती रही आखिर कार बीते गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दीहै।
विस्तार : 
थाना पीजीआई क्षेत्र की वृंदावन योजना स्थित आसरा इन्कलेव में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के पैतृक गांव जाने के दौरान चोरों ने मकान को निशाना बनाया। पड़ोसी की सूचना पर जब परिजन घर पहुंचे तो ताला टूटा मिला और अंदर अलमारियां टूटी व सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित सुशांत तिवारी के मुताबिक वह 23 अगस्त को अपने परिवार के साथ पैतृक गांव मझौली, थाना बांसडीह रोड, बलिया गए थे। इसी दौरान 24 अगस्त की मध्यरात्रि अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब 50 हजार रुपये नकद तथा लगभग दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए।
25 अगस्त की सुबह करीब सात बजे पड़ोस में रहने वाली सुनीता ने फोन कर मकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित ने अपने भांजे को घर भेजा। मौके पर पहुंचने पर उसने अलमारियों और लॉकर के टूटे होने तथा घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा होने की सूचना दी। रात करीब नौ बजे पीड़ित खुद घर पहुंचा तो चोरी की पूरी वारदात सामने आई।
थाना पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंनेह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है।