लखनऊ :
दुबग्गा में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान।।
दो टूक : लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र की मोहन विहार कॉलोनी में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 22 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान निखिल पुत्र अमरीश गुप्ता, निवासी मोहन विहार कॉलोनी, बेगरिया, थाना दुबग्गा, लखनऊ के रूप में हुई है। बताया गया कि निखिल ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए एरा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है।
आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा, फिलहाल इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
