गोण्डा- महिला से चेन छिनैती की घटना का पुलिस ने अनावरण करते हुए 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छिनैती की चेन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन और अवैध तमंचा-कारतूस को बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 2.9.2026 को वादिनी ममता सिंह पत्नी मनीप्रकाश सिंह, निवासी जानकीपुरम लखनऊ, अपने मायके ग्राम चौहरजा पुरवा, मौजा मधईपुर कुर्मी, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा से अपनी करीब 8 वर्षीय पुत्री एवं माता के साथ लखनऊ जाने के लिए निकली थीं। पैर में तकलीफ होने के कारण उन्होंने परसपुर की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार से सहायता मांगी, जिस पर वह तीनों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर परसपुर की ओर ले जाने लगा। इसी दौरान करीब 3ः10 बजे दिन में मोल्हूपुरवा गांव के पास पीछे से काले लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपट्टा मारकर वादिनी के गले से करीब एक तोला वजन की सोने की चेन छीन ली गई तथा दोनों मौके से फरार हो गए। उक्त घटना के संबंध में थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था।
थाना परसपुर एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्र में भ्रमण शील तथा भौरीगंज रोड बाईपास पुलिया के पास सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चरहुआ बाईपास की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर दोनों मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई, इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई तथा दोनों व्यक्तियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। जामा तलाशी में अभियुक्त आदेश सिंह के कब्जे से पीली धातु की चेन तथा मोबाइल फोन एवं अभियुक्त करन सिंह के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, अवैध देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामद चेन के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा 2.9.2026 को मोल्हू पुरवा के पास महिला से चेन छिनैती की घटना करना स्वीकार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. आदेश सिंह उर्फ राज सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी वैशन पुरवा पसका, थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
2. करन सिंह उर्फ अन्तिम सिंह पुत्र केदारनाथ सिंह निवासी वैशन पुरवा पसका, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग,,
1. मु0अ0सं0 405/2026, धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।
2. मु0अ0सं0 410/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
1. 01 अदद चेन पीली धातु, छिनैती की घटना से संबंधित।
2. 01 अदद मोटरसाइकिल घटना में प्रयुक्त।
3. 03 अदद मोबाइल फोन।
4. 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर।
5. 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।
अभियुक्त करन सिंह उर्फ अन्तिम सिंह उपरोक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं-213/2024 धारा 323/504 /506 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा
2.मु0अ0सं-221/2024 धारा 323/504 /506 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा
3.मु0अ0सं0-405/2026 धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस थाना परसपुर जनपद गोण्डा
4.मु0अ0सं0-410/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना परसपुर जनपद गोण्डा
अभियुक्त आदेश सिंह उर्फ राज सिंह उपरोक्त का आपराधिक इतिहास,,
1.मु0अ0सं0-117/2026 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना परसपुर जनपद गोण्डा
