सोमवार, 7 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: इकोटेक-1 पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, 105 पव्वे देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: इकोटेक-1 पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, 105 पव्वे देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इकोटेक-1 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से अवैध देशी शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 105 पव्वे (पाउच) अवैध देशी शराब बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को थाना इकोटेक-1 पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी से संबंधित सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिजलीघर के पीछे सर्विस रोड पर घेराबंदी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 105 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिंटू पुत्र प्रकाश, निवासी ग्राम चूहड़पुर खादर, थाना इकोटेक-1, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 0096/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना इकोटेक-1, गौतमबुद्धनगर में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।।