गोण्डा- थाना कोतवाली देहात पुलिस ने विद्यालयों में चोरी की 2 घटनाओं का अनावरण करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और चोरी का माल भी बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विद्यालयों में चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान में से 02 अदद बड़ा भारत गैस सिलेण्डर, 02 अदद छोटे भगौने एवं 02 अदद एल्यूमीनियम के ढक्कन बरामद किए गए।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
6.9.2026 को ग्राम बनघुसरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय का दरवाजा तोड़कर रसोई से भारत कम्पनी का गैस सिलेण्डर चोरी कर ले जा रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया तथा चोरी किए गए गैस सिलेण्डर सहित थाना कोतवाली देहात पुलिस के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम श्यामू मौर्या पुत्र शिव प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम गंगरौली, थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोण्डा बताया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा करीब 25-30 दिन पूर्व कम्पोजिट विद्यालय नरायनपुर ईंधा में चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। अभियुक्त के अनुसार विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर उसने 02 गैस सिलेण्डर, 04 भगौना, 01 कुकर एवं 01 कढ़ाई चोरी की थी। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा चोरी किए गए सामान में से 01 अदद बड़ा भारत गैस सिलेण्डर, 02 अदद छोटे भगौने एवं 02 अदद एल्यूमीनियम के ढक्कन बरामद किए गए। अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. श्यामू मौर्या पुत्र शिव प्रसाद मौर्या, निवासी ग्राम गंगरौली, थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-782/2026, धारा 331(4)/305(म)/324(2) व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
