मंगलवार, 8 सितंबर 2026

मऊ : बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे 10 मालवाहक वाहनों का चालान।।||Mau: Challans issued for 10 cargo vehicles running without number plates.||

शेयर करें:
मऊ : 
बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे 10 मालवाहक वाहनों का चालान।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को ऑपरेशन अज्ञात 2.0 विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत परिवहन विभाग मऊ द्वारा मालवाहक वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, विकृत नंबर प्लेट, मानक विहीन तथा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के बिना संचालित वाहनों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान 10 मालवाहक वाहनों का चालान किया गया। इनमें सभी 10 वाहन बिना नंबर प्लेट के मार्ग पर संचालित पाए गए। वहीं, 3 वाहन परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि कोई वाहन मोटर वाहन अधिनियम की धारा-207 के तहत निरुद्ध किए जाने योग्य पाया जाता है तो उसे बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को तभी अवमुक्त किया जाएगा, जब उनमें स्पष्ट एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाई जाएगी। साथ ही अवमुक्ति के समय वाहन के अग्र एवं पृष्ठ भाग के फोटोग्राफ साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
चेकिंग अभियान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुहेल अहमद के नेतृत्व में प्रवर्तन सिपाही अनुप कुमार एवं दुर्गविजय यादव की टीम द्वारा किया गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से बिना नंबर प्लेट एवं नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने वाले मालवाहक वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।