मऊ :
मोबाइल रिचार्ज के लिए पैसे न मिलने पर किशोर ने लगाई फांसी,इलाके में शोक।।
दो टूक : मऊ के जनपद के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत खिरीबाग चौकी के रघुनाथपुरा (नाथ भंजन) मोहल्ले में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। एक नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया। किशोर की फांसी की सूचना मिलते ही इलाके मे सनसनी फैल गई। जब फांसी लगाने का सामने आया तो सब के होश उड़ गए। मोबाइल रिचार्ज के लिए पैसा न मिलने से गुस्सा मे आकर ऐसा कदम उठा लिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग बालक ने मोबाइल रिचार्ज के लिए 50 रुपये मांगे थे। परिजनों के अनुसार, मां द्वारा रुपये न दिए जाने के बाद उसने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही खिरीबाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। नगर पालिका परिषद मऊ के अध्यक्ष अरशद जमाल भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
पुलिस ने बताया कि मृतक नाबालिग है, इसलिए नियमानुसार शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक नाराजगी के बाद उठाए गए इस दुखद कदम से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
