सोमवार, 3 अगस्त 2026

मऊ :हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद।||Mau:A juvenile delinquent who spread terror by firing in the air is in police custody; an illegal pistol and cartridges have been recovered.||

शेयर करें:
मऊ :
हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद।
दो टूक : मऊ जनपद की मुहम्मदाबाद गोहना थाना पुलिस ने पिस्टल लहराते हुए हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा नकदी बरामद की है।
विस्तार :
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस टीम ने सोमवार को रामघाट बंधा के पास कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया।
पुलिस के अनुसार बाल अपचारी के कब्जे से एक .32 बोर की अवैध पिस्टल, एक .32 बोर का जिंदा कारतूस, एक 9 एमएम का जिंदा कारतूस तथा 120 रुपये नकद बरामद किए गए। इस संबंध में थाना मुहम्मदाबाद गोहना पर मु.अ.सं. 261/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352, 351(3) तथा आयुध अधिनियम की धारा 7/9/25 में अभियोग पंजीकृत है।
पुलिस ने बताया कि बाल अपचारी को नियमानुसार किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।