लखनऊ :
आम के बाग में सज रही थी जुए की महफिल, बीकेटी पुलिस ने मारा छापा; 11 जुआरी गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, ₹7,200 मालफड़ (दांव की रकम) तथा ₹1,930 नकद बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार:
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अनुसार अपराध एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 अगस्त 2026 को थाना बीकेटी पुलिस की टीम ने ग्राम बीकामऊ कला स्थित मलखान सिंह के आम के बाग में छापेमारी की। मौके पर हार-जीत की बाजी लगाकर ताश से जुआ खेल रहे 11 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
पुलिस ने मौके से जुए में इस्तेमाल हो रहे 52 ताश के पत्ते, ₹7,200 की मालफड़ तथा आरोपियों की तलाशी में ₹1,930 नकद बरामद किए। इस संबंध में थाना बीकेटी में मु0अ0सं0 300/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कन्हैया लाल, सोनू, पुतान, रोहित, रघुवीर रावत, मलखान सिंह, सूरज रावत, अज्जु, फूलचन्द्र, मोहित और उदयवीर सिंह शामिल हैं। सभी ग्राम बीकामऊ कला, थाना बीकेटी, लखनऊ के निवासी बताए गए हैं और खेती-मजदूरी का कार्य करते हैं।
पुलिस टीम की भूमिका
यह कार्रवाई उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव तथा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
