बुधवार, 5 अगस्त 2026

लखनऊ : महिला ने पुलिस पर लगाया गम्भीर आरोप,धोखाधड़ी के केस है दर्ज।।||Lucknow: A woman has leveled serious allegations against the police; a case of fraud has been registered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
महिला ने पुलिस पर लगाया गम्भीर आरोप,धोखाधड़ी के केस है दर्ज।।
दो टूक : राजधानी  लखनऊ के कोतवाली
हजरतगंज पुलिस पर दम्पति ने गम्भीर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते पुलिस ने कहा धोखाधड़ी के मुकदमे में घिरे दंपती के वायरल आरोपों पर पुलिस ने पलटवार करते हुए साफ कर दिया है कि यौन शोषण या छेड़छाड़ की कोई पूर्व शिकायत कभी दर्ज नहीं कराई गई। अब जांच की दिशा CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्य तय करेंगे, न कि वायरल वीडियो।
विस्तार : 
कोतवाली हजरतगंज क्षेत्र से जुड़े एक वायरल वीडियो में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने मीडिया अपडेट जारी करते हुए अपना पक्ष स्पष्ट किया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में आरोप लगाने वाली महिला और उनके पति के खिलाफ पहले से ही कूटरचित एनओसी के माध्यम से वेयरहाउस निर्माण के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना वर्तमान में जारी है।
पुलिस के अनुसार, मुकदमे की विवेचना से बचने के उद्देश्य से आरोपित दंपती ने उच्च न्यायालय की शरण ली थी, लेकिन माननीय उच्च न्यायालय ने उनकी याचिका निरस्त करते हुए उन्हें विवेचना में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।
मीडिया अपडेट में पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। साथ ही संबंधित तिथियों के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर लिए गए हैं, ताकि तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा सके।
पुलिस ने वायरल वीडियो में लगाए गए छेड़छाड़, यौन शोषण अथवा अन्य गंभीर आरोपों पर भी स्थिति साफ करते हुए कहा कि महिला या उनके पति द्वारा थाना हजरतगंज अथवा किसी भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के समक्ष इस संबंध में पूर्व में कोई प्रार्थना-पत्र या शिकायत प्रस्तुत नहीं की गई है।
कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, गहन और साक्ष्य आधारित विवेचना की जा रही है तथा उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।