बुधवार, 5 अगस्त 2026

लखनऊ : तमंचा और कारतूस लेकर घूम रहा चढ़ा पुलिस के हत्थे,हुआ गिरफ्तार।।||Lucknow: A man carrying a pistol and cartridges was caught by the police and arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
तमंचा और कारतूस लेकर घूम रहा चढ़ा पुलिस के हत्थे,हुआ गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
थाना सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय थाना क्षेत्र अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय चौराहे के पास पुलिस टीम के द्संवारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की रही थी इसी दौरान अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस चेकिंग देखकर बाइक मोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस पूछताछ में युवक घबरा गया और खुद ही स्वीकार कर लिया कि उसके पास अवैध तमंचा है, इसी वजह से वह पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था।
इसके बाद उपनिरीक्षक हिमांचल सिंह की तहरीर पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मु0अ0सं0-504/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष रावत (25 वर्ष) पुत्र तेजनारायण रावत, निवासी ग्राम खुर्दही बाजार बक्कास, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करता है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।