मंगलवार, 4 अगस्त 2026

लखनऊ : घरेलू करंट की चपेट में आए मंदिर के पुजारी की मौत।||Lucknow: A temple priest died after being electrocuted.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
घरेलू करंट की चपेट में आए मंदिर के पुजारी की मौत।
मॉ बेटे की पीटाई से अधेड़ बाप की मौत।
दो टूक : लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में घरेलू बिजली का करंट लगने से रामबाग धाम, अमेठी मंदिर के पुजारी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक, सिफतनगर मजरा रहमतनगर निवासी रूपचंद (65) पुत्र स्व. पुरन रामबाग धाम, अमेठी मंदिर में पुजारी थे। मंगलवार को वह अपने घर में किसी काम के दौरान घरेलू विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक परलोक चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना गोसाईगंज पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से हुई आकस्मिक मृत्यु का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी और बेटे पर मारपीट का आरोप, इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत; जांच में जुटी पुलिस।
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने पत्नी और बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब तीन बजे दुर्गेश कुमार पुत्र स्व. रामप्यारे गौतम, निवासी ग्राम मीरकनगर, ने थाना निगोहां पर सूचना दी कि उनके बड़े भाई कैलाशचंद्र (54) पुत्र स्व. रामप्यारे गौतम का सोमवार शाम करीब 7:30 बजे अपनी पत्नी लज्जावती और बड़े पुत्र शिवम उर्फ अरुण से विवाद हुआ था।
सूचनाकर्ता का आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी और बेटे ने कैलाशचंद्र के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए रेलवे अस्पताल, आलमबाग लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।