मंगलवार, 4 अगस्त 2026

लखनऊ : स्वच्छ भारत का संदेश लेकर रेलवे उतरा मैदान में,स्टेशनों पर निकली जागरूकता रैली।||Lucknow: Railway came forward with the message of Clean India, awareness rallies were organised at the stations.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
स्वच्छ भारत का संदेश लेकर रेलवे उतरा मैदान में,स्टेशनों पर निकली जागरूकता रैली।
दो टूक : पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने रेलवे स्टेशनों और रेल परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को व्यापक 'स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं रैली' का आयोजन किया। अभियान के तहत यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए रेलवे परिसर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया।
विस्तार :
महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के निर्देश तथा मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (ईएनएचएम), फ्रेट एवं डीएम महेंद्र सिंह ने किया।
रैली के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने स्वच्छता संबंधी नारों, जन-जागरूकता उद्घोषणाओं और विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से लोगों से अपील की कि वे रेलवे स्टेशन एवं सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं, डस्टबिन का उपयोग करें तथा स्वच्छ भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से लखनऊ मंडल समय-समय पर ऐसे जागरूकता अभियान आयोजित करता रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे रेल परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने में रेलवे का सहयोग करें, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से बचें और स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त रेलवे परिसर के निर्माण में सहभागी बनें।