मंगलवार, 4 अगस्त 2026

अम्बेडकरनगर :मुकदमे मे फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल।||Ambedkar Nagar:The accused, who was absconding in the case, was arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
मुकदमे मे फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : जनपद अम्बेडकरनगर के थाना मालीपुर पुलिस टीम ने दर्ज मुकदमे मे फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार आवश्यक कार्रवाई करते हुए सक्षम न्यायालय मे पेश किया जहाँ जेल भेज दिया गया।
विस्तार :
अम्बेडकरनगर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मालीपुर थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना मालीपुर पर दर्ज बीएनएस के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर के निर्देशन में मंगलवार को थानाध्यक्ष शशांक कुमार शुक्ला के नेतृत्व में मालीपुर पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने कल्याणपुर मोड़ स्थित रामकुमार के छप्पर पर दबिश दी।
दबिश के दौरान पुलिस ने विकास पुत्र झिन्नेलाल (19 वर्ष), निवासी ग्राम दरियापुर, थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर को सुबह करीब 6:55 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त थाना मालीपुर में दर्ज मु0अ0सं0-138/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस के मामले में वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और फरार तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही हैं।