मंगलवार, 4 अगस्त 2026

अम्बेडकरनगर : कबीर धाम आश्रम से गाटर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार,माल बरामद।।||Ambedkar Nagar: A youth who stole gutters from Kabir Dham Ashram has been arrested and the goods have been recovered.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर : 
कबीर धाम आश्रम से गाटर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार,माल बरामद।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के कोतवाली जलालपुर क्षेत्र कबीरधाम आश्रम में चोरी करने वाला शातिर युवक को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया। और घटना प्रयुक्त ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया है।
विस्तार :
कोतवाली जलालपुर इस्पेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि  अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने लोहे का गाटर चोरी वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गए पांच लोहे के गाटर (एंगल) और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद किया गया है।
जिसकी पहचान आभाष पटेल पुत्र स्वर्गीय राजेश कुमार (22 वर्ष), निवासी परूईया आश्रम, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रुप मे हुई है।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 05 लोहे के गाटर (एंगल) बरामद किए। साथ ही चोरी की वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली भी कब्जे में लेकर सीज कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।