बुधवार, 5 अगस्त 2026

लखनऊ : पलक झपकते घर से लैपटॉप, iPhone 17 Pro Max समेत जरूरी दस्तावेज चोरी, पुलिस जांच में जुटी।।Lucknow: Laptop, iPhone 17 Pro Max and important documents stolen from home in the blink of an eye; police investigating.|

शेयर करें:
लखनऊ : 
पलक झपकते घर से लैपटॉप, iPhone 17 Pro Max समेत जरूरी दस्तावेज चोरी, पुलिस जांच में जुटी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरो ने पलक झपकते घर से कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गया । जानकारी होने पर पीड़ित ने लिखित सूचना पुलिस को दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार:
जानकारी के अनुसार थाना कृष्णानगर क्षेत्र के अलीनगर सुनहरा निवासी आनंद तिवारी पुत्र शत्रुघ्न तिवारी ने स्थानीय  थाने में लिखित तहरीर देते हुए शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर से बैग में रखा ASUS VivoBook लैपटॉप, iPhone 17 Pro Max, नोकिया कीपैड मोबाइल तथा उनके प्लॉट की मूल रजिस्ट्री गायब हो गई। पीड़ित का कहना है कि सामान नहीं मिलने पर उन्होंने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
आनंद तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर से उक्त सामान चोरी कर लिया है। इसके बाद उन्होंने कृष्णानगर थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरी हुए सामान की तलाश के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मिली  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही  है।