मंगलवार, 18 अगस्त 2026

गोंडा :ताइक्वांडो खिलाड़ियों नेगोण्डा में दिखाया दमखम, बेल्ट टेस्ट में सभी प्रतिभागी सफल।।||Gonda:Taekwondo players demonstrated their strength in Gonda; all participants passed the belt test.||

शेयर करें:
गोंडा  :
ताइक्वांडो खिलाड़ियों नेगोण्डा में दिखाया दमखम, बेल्ट टेस्ट में सभी प्रतिभागी सफल।।
संवाददाता - वीरेन्द्र कुमार
दो टूक :  उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के तत्वावधान में गोंडा में बेल्ट टेस्ट एवं कलर बेल्ट प्रमोशन समारोह का आयोजन किया गया। जिले की विभिन्न ताइक्वांडो एकेडमियों और क्लबों से पहुंचे बाल एवं युवा खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विस्तार :
मंगलवार को  उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के तत्वावधान में गोंडा जनपद में आयोजित भव्य बेल्ट टेस्ट एवं कलर बेल्ट प्रमोशन 
समारोह में एक्सीलेंसी ताइक्वांडो एकेडमी, एलाइट ताइक्वांडो क्लब और सर्वोदय ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने विभिन्न बेल्ट श्रेणियों में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए कठिन अभ्यास और अपनी तैयारी का परिचय दिया। बेहतरीन प्रदर्शन पर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
व्हाइट से येलो बेल्ट वर्ग में शिवन्या गुप्ता, आयुष मिश्रा, तरूश पांडे, उत्कर्ष कश्यप, अथर्व चौहान, आर्यन प्रताप यदुवंशी, जयेश मौर्या, आर्या, अन्वी, शौर्य, शाश्वत मिश्रा, कलश कृष्ण मिश्रा, अक्षिता पांडे, मान्य पांडे, श्रेया त्रिपाठी, ब्राह्मी सिंह और शिवाय ने प्रतिभाग किया।
येलो से ग्रीन बेल्ट वर्ग में प्रत्युष, अद्विका यादव, अद्रिका पांडेय, सत्यार्थ सिंह, राजवीर सिंह, अविका सिंह, समृद्ध सिंह, अश्विक, विराज, यशस्वी, दुर्गमोहंती, साईं उद्धव और कृष्वि सिंह ने दमखम दिखाया। वहीं ग्रीन से ग्रीन वन बेल्ट वर्ग में ख्याति कौशल, अवंतिका चौधरी, अभ्योम मिश्रा, शुभ द्विवेदी, आयुष मिश्रा, अंशिका वाल्मीकि और अमय सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।
ग्रीन वन से ब्लू बेल्ट वर्ग में अद्वैत प्रताप सिंह, अलंकृता श्रीवास्तव और महक शुक्ला ने हिस्सा लिया। ब्लू से ब्लू वन बेल्ट वर्ग में अंजनेय कृतज्ञ, आयुष गुप्ता, दिशानी सिंहस्थ, विज्ञानशी सिंहस्थ, श्रेयांश, शिखर तिवारी और भास्कर सिंह ने ताइक्वांडो तकनीकों का प्रभावी प्रदर्शन किया।
ब्लू वन से रेड बेल्ट वर्ग में शरद कुमार, रामेश्वरम नाथ गुप्ता, आरोही गुप्ता और दिव्यांश गुप्ता ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि रेड से रेड वन बेल्ट वर्ग में अनंतिका तिवारी ने प्रतिभाग किया।
टेस्ट के दौरान सभी खिलाड़ियों ने पूरे अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ हाथ-पैर की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। कठिन अभ्यास और बेहतर तैयारी के दम पर सभी प्रतिभागी बेल्ट टेस्ट में सफल रहे। सफलता के बाद खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया।
इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक द्विवेंद्र शर्मा, संदीप कुमार चौहान, अरुण चंद्र नागर और गौरव उपाध्याय मौजूद रहे। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ताइक्वांडो बच्चों में आत्मरक्षा के साथ अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अभिभावकों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। आयोजकों ने कहा कि गोंडा में ताइक्वांडो को बढ़ावा देने और बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे।
आयोजकों और प्रशिक्षकों ने बेल्ट टेस्ट में सफल सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी आने वाले समय में जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर गोंडा का नाम रोशन करेंगे।