मंगलवार, 11 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: गाजियाबाद जिले का पर्यवेक्षक बनाए जाने पर सतेंद्र शर्मा का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: गाजियाबाद जिले का पर्यवेक्षक बनाए जाने पर सतेंद्र शर्मा का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। गाजियाबाद जिले का पर्यवेक्षक बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता सतेंद्र शर्मा का मंगलवार को सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी एवं महानगर उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सतेंद्र शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस के महासचिव दयाशंकर पांडेय ने कहा कि सतेंद्र शर्मा संगठन के प्रति समर्पित, सक्रिय और संघर्षशील नेता हैं। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, सक्रियता और मेहनत का लाभ गाजियाबाद जिले में कांग्रेस संगठन को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सतेंद्र शर्मा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नई जिम्मेदारी मिलने पर सतेंद्र शर्मा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और संघर्ष ही पार्टी संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर गाजियाबाद जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जाएगा।

सतेंद्र शर्मा के स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सतेंद्र शर्मा के नेतृत्व और सक्रिय प्रयासों से गाजियाबाद में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर सतपाल चाचा, प्रदेश सदस्य यतेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडेय, अल्पसंख्यक विभाग के सचिव लियाकत चौधरी, महासचिव दयाशंकर पांडेय, वरिष्ठ नेता साकिर अली, उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी, सुरेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, सुशील नवानी, सुंदर सिंह, गौरव गोगना, प्रिंस वरुण, भव्य रावत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सतेंद्र शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।।