बुधवार, 5 अगस्त 2026

आजमगढ़ : स्व. वंशराज यादव की स्मृति में प्रतिभाओं का सम्मान, दो मेधावी छात्रों को मिली प्रोत्साहन राशि

शेयर करें:
 

  ।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
  दो टूक ,आजमगढ़। फूलपुर तहसील के आँधीपुर में स्व. वंशराज यादव के तीसरे स्मृति दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने मंगलवार को स्व बंशराज यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया । 

 मंगलवार को स्व बंशराज यादव का स्मृति दिवस उनके पैतृक आवास आँधीपुर में  सादगी के साथ मनाया गया । इस अवसर पर  रिचा यादव पुत्री प्रदीप यादव ने हाईस्कूल तथा प्रवीण यादव पुत्र रमेश यादव ने इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मान प्राप्त किया।
दोनों मेधावी छात्रों को पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ पेन, किताब एवं कॉपी प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में स्व. वंशराज यादव की माताजी श्रीमती प्रभावती देवी ने अपने हाथों से दोनों छात्रों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान और प्रोत्साहन समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है तथा अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में श्री बालकृष्ण यादव, डॉ. सुभाष यादव,  मनोज यादव, प्रधानाध्यापक राजेश यादव, डॉ. उदयभान यादव,  ब्रजेश यादव एवं रतीभान यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में स्व. वंशराज यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके स्मृति दिवस को सामाजिक एवं शैक्षिक सरोकारों से जोड़कर मनाया गया।