लखनऊ :
बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला एक शातिर युवक गिरफ्तार,चोरी के 5 लाख के जेवर व नकदी बरामद।।
इसके साथी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल।।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्र ओमेक्स सिटी में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 5,230 रुपये नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को इससे पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश के दौरान यह कार्रवाई की गई।
विस्तार :
थाना बिजनौर प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र ओमेक्स सिटी निवासी गर्विता सिंह ने 19 जुलाई को थाने में लिखित तहरीर देते हुए बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना बिजनौर में मुकदमा संख्या 188/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान 22 जुलाई को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि उसके साथी की तलाश मे पुलिस टीम लगी हुई थी। फरार चल रहे शातिर शंकर कुमार शाक्य को पुलिस टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है।
घटना के खुलासे के लिए गठित दो पुलिस टीमों ने करीब 70 से 80 सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया।
गिरफ्तार आरोपी शंकर कुमार शाक्य ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी सुनील उर्फ रंजीत के साथ मिलकर 18/19 जुलाई की रात ओमेक्स सिटी के एक बंद मकान की रेकी की। इसके बाद दोनों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और लॉकर की चाबी, जेवरात, घड़ी, सिक्के और नकदी चोरी कर ली। आरोपी चोरी के जेवर बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
बंद मकानों को बनाते थे निशाना
पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसका साथी पहले बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद रात के समय ताला तोड़कर घरों में घुसते और जेवर, नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी का सामान बेचकर दोनों आपस में रुपये बांट लेते थे।
गिरफ्तार आरोपी शंकर कुमार शाक्य (58 वर्ष) निवासी रजनीखंड, शारदा नगर, थाना आशियाना (मूल निवासी बाराबंकी) के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गोमतीनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट तथा आशियाना थाने में महिला संबंधी गंभीर अपराध और पॉक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।
बरामद सामान- --एक सोने की चैन,दो जोड़ी सोने के टॉप्स,एक सोने की नोज पिन,दो सोने के कड़े,एक जोड़ी चांदी की पायल,5,230 रुपये नगद, एक मोबाइल इत्यादि समान बरामद हुआ है।
