रविवार, 12 जुलाई 2026

लखनऊ : वरिष्ठ पत्रकार नीरज श्रीवास्तव पंचतत्व मे विलीन,अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।।||Lucknow: Senior journalist Neeraj Srivastava has been immersed in the five elements; a large crowd gathered for his last journey.||

शेयर करें:
 लखनऊ : 
वरिष्ठ पत्रकार नीरज श्रीवास्तव पंचतत्व मे विलीन,अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।।
।। डी एस शास्त्री।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार नीरज श्रीवास्तव का पीजीआई हास्पताल मे इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन के बाद शनिवार को अंतिम यात्रा मे जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनके जनसरोकार, समाज के प्रति उनके योगदान और जनता के साथ उनके गहरे जुड़ाव का प्रमाण रहा है। ऐसे मौकों पर शोक संतप्त लोगों की भारी भीड़ यह दर्शाती रही कि कलम की ताकत ने किस तरह लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है लखनऊ में पत्रकारिता के स्तंभ रहे वरिष्ठ पत्रकार नीरज श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार में देखने को मिला जनसमूह इसी आत्मीय सम्मान का प्रतीक है।
विस्तार :
दिवंग वरिष्ठ पत्रकार नीरज श्रीवास्तव किडनी की बीमारी से एक लम्बे अर्से से ग्रस्त चल रहे थे और लगातार डायलेसिस के माध्यम से खुद को खड़ा रखने की पूरी कोशिश कर रहे थे।
दिनांक 30.06.2026 को आकस्मिक उनकी तबियत कुछ ज्यादा बिगड़ जाने के कारण उन्हें पीजीआई, लखनऊ के इमरजेंसी वार्ड के येल्लो जोन में एडमिट किया गया जहाँ उनकी तबियत 8.07.2026 को सुबह 6 बजे एक बार फिर बिगड़ गयी जिससे उन्हें वेंटिलेटर पर डाला गया और दिनांक 11.07.2026 को 12:20 a.m पर उनका आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार 11 जुलाई को वीआई रोड़ बैकुंठ धाम में विधि पूर्वक मुखाग्नि दी गई और पंचतत्व विलीन हो गए। इस दौरान दिवंग वरिष्ठ पत्रकार के अंतिम यात्रा मे कलमकारों समेत समर्थकों की काफी भीड़ मौजूद रही। सभी ने अपने लोक-प्रिय कलमकार को नम-आंखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।
दिवंग वरिष्ठ पत्रकार नीरज श्रीवास्तव के भाई पंकज ने बताया कि बड़े भाई (नीरज श्रीवास्तव) के जीवन के इस सफर में सभी पत्रकार भाइयों ने एक जुटता दिखाई और उनके लिए पीजीआई प्रशासन से बेहतर से बेहतर इलाज कराने की मांग की और सब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे, दुःख की इस घड़ी में आप सभी का यह सहयोग आजीवन हमारा परिवार याद रहेगा और आप सभी का आभारी रहेगा, इसी क्रम में मा0 उप मुख्यमंत्री जी व मा0 गुडडू त्रिपाठी जी ने भी पीजीआई प्रशासन को बेहतर इलाज के लिए, हर संभव प्रयास के लिए बोला उनका भी हृदय से धन्यवाद  11.07.2026 को सुबह 11 बजे वीआईपी रोड, बैकुंठ धाम पर उनकी मुखाग्नि दी गई । दुख की घड़ी मे दुखी दोनो छोटे भाई पंकज श्रीवास्तव,सौरभ श्रीवास्तव ने सभी सहयोगी जनो का आभार जताया है।
इस मौके पर लखनऊ के पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकगट किया।
वहीं भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे बी सिंह परिवार की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
दो टूक मीडिया परिवार की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि।