लखनऊ :
गोमती नदी से एक अज्ञात महिला का मिला शव,हाथ पर बना Sonam एवं "Love Ma अंकित नाम का टैटू।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना चौक क्षेत्र गौतम बुद्ध पार्क के पीछे गोमती नदी में एक अज्ञात महिला का शव बहते हुए दिखाई देने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने, स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। जिसकी पहचान नही सकी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा कर शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार लखनऊ चौक क्षेत्र गौतम बुद्ध पार्क के पीछे गोमती नदी में एक अज्ञात महिला का शव बहते हुए दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर निरीक्षण के दौरान गोमती नदी के किनारे लगभग 35 वर्ष आयु की एक महिला का शव बरामद हुआ, जो नदी के बहाव के साथ किनारे पर आकर रुक गया था।
प्रथम दृष्टया मृतका द्वारा लाल रंग के वस्त्र धारण किए हुए पाए गए। मृतका के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में"Sonam"एवं "Love Ma अंकित (टैटू) पाया गया। प्रारम्भिक निरीक्षण में शव पर किसी प्रकार के स्पष्ट बाह्य चोट के निशान परिलक्षित नहीं हुए हैं। पुलिस द्वारा मृतका की शिनाख्त के लिए मौके पर उपस्थित स्थानीय व्यक्तियों, गोताखोरों एवं आसपास के निवासियों से पूछताछ की गई, किन्तु मृतका की पहचान नहीं हो सकी। घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। शव को कब्जे में लेकरपंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है तथा शिनाख्त हेतु मोर्चरी हाउस में रखा गया। मृतका की पहचान स्थापित करने हेतु आसपास के थानों एवं अन्य जनपदों को आवश्यक सूचना प्रेषित की जा रही है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
