मऊ :
भाजपा प्रदेश मंत्री विजय राजभर के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब।
मंत्री ए.के. शर्मा बोले विजय राजभर संघर्ष का दूसरा नाम, 2027 में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार'.
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री और घोसी के पूर्व विधायक विजय राजभर के मऊ प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में स्थानीय 'आर. यस पैलेस' में एक विशाल स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मातृशक्ति और जमीनी कार्यकर्ता शामिल हुए।
ए.के. शर्मा बोले- 'विजय राजभर AC कमरों के नहीं,चौपाल के नेता हैं'
समारोह के मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन घोसी, मऊ जनपद और पूरे पूर्वांचल की राजनीति के लिए एक मील का पत्थर है। उन्होंने विजय राजभर की सराहना करते हुए कहा:
विजय जी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि संघर्ष की जीती-जाती मिसाल हैं। राजभर समाज ही नहीं, बल्कि समाज के हर उस वंचित वर्ग के लिए जिनकी आवाज दबाई जाती थी, विजय जी एक नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। उन्होंने साबित किया है कि राजनीति सत्ता भोगने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का एक पवित्र संकल्प है।
मंत्री शर्मा ने आगे कहा कि पूर्वांचल के विकास की योजनाएं बनाते समय उन्हें विजय राजभर जैसे जमीन से जुड़े साथियों की सख्त जरूरत होती है, क्योंकि वे AC कमरों में बैठने के बजाय खेत की मेड़, चौपाल और गरीबों की झोपड़ी तक जाकर उनका दुख-दर्द समझते हैं।
केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए ए.के. शर्मा ने कहा कि आज यूपी में एक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेज और हर घर जल जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि डबल इंजन की सरकार में घोसी और मऊ की बाढ़, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी हर समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मिशन 2027 के लिए अभी से जुट जाएं और राज्य में एक बार फिर प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लें।
कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता: विजय राजभर
कार्यकर्ताओं के अभूतपूर्व स्वागत और स्नेह से भावुक हुए नवनियुक्त प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:
पार्टी संगठन ने मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है और जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से निर्वहन करूँगा। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा करना और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि विजय राजभर का प्रदेश मंत्री बनना पूरे मऊ जनपद के लिए गौरव की बात है। संगठन ने एक जमीनी कार्यकर्ता को यह सम्मान देकर यह साबित किया है कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र और कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन सर्वोपरि है। इसका सीधा लाभ पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनावों में मिलेगा।
इस भव्य अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, बजरंगी सिंह बज्जू, अखिलेश तिवारी, मनोज राय, श्रीराम सोनकर, उमेश चन्द पाण्डेय, अशोक सिंह, पूनम सरोज, होसला प्रसाद उपाध्याय, अरविंद कुमार सिंह, विजय नारायण शर्मा, दुर्गविजय राय, प्रवीण कुमार गुप्त, नूपूर अग्रवाल, विनय जयसवाल, मुन्ना गुप्ता, प्रमीण कुंवर सिंह, धमेन्द्र राय, उत्तम सिंह, राघवेंद्र राय शर्मा, संजय पाण्डेय, प्रीतुलता पांडेय, पूजा राय, सचिंद्र सिंह, इन्द्रदेव देव भारती, रामानुजन सिंह, रामशरण चौहान, प्रतीक जायसवाल, रवीन्द्र उपाध्याय, संजय मौर्य, सत्यमित्र सिंह, रमेश दूबे, राकेश मिश्र, संतोष राय, ज्योति आनंद सिंह, भरत सिंह राही, सुनील सोनकर, हिमांशु राय, दिवाकर मिश्र, संजीव जायसवाल, दीनबंधु राय, गणेश सिंह, संतोष सिंह, रमेश राय, और राकेश सिंह सहित भारी संख्या में वरिष्ठ नेतागण, मंडल अध्यक्ष एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
