लखनऊ :
नवयुग कन्या महाविद्यालय में बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा एवं प्लेसमेंट ड्राइव सम्पन्न ।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय में बुधवार को बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा एवं वायवा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा नामित बाह्य परीक्षक द्वारा बी.एड. की छात्राओं का साक्षात्कार किया गया ।
इसी के साथ महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का भी आयोजन हुआ। लखनऊ के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान लखनऊ पब्लिक स्कूल, जिसकी अनेक शाखाएँ लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में संचालित हैं, की भर्ती टीम से देबजानी पकरासी तथा अपूर्व श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया।
प्लेसमेंट प्रक्रिया के अंतर्गत बी.एड. अंतिम वर्ष की छात्राओं ने अपने बायोडाटा जमा किए एवं विद्यालय प्रतिनिधियों द्वारा उनका साक्षात्कार लिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने योग्य अभ्यर्थियों को शीघ्र ही नियुक्ति पत्र जारी करने का आश्वासन दिया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने बताया कि "हमारा उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। लखनऊ पब्लिक स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का कैंपस में आना छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।"
इस अवसर प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय , बी.एड. विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर राशिदा ख़ातून , प्रोफ़ेसर सरिता कनौजिया,प्रोफेसर निशी गुप्ता एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। छात्राओं ने महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई इस सुविधा पर हर्ष व्यक्त किया