लखनऊ :
श्रीएकांतेश्वर महादेव मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का भव्य आयोजन सम्पन्न।।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : लखनऊ के कैण्ट क्षेत्र श्रीएकांतेश्वर महादेव मंदिर, केकेसी रोड, सप्लाई डिपो के सामने स्थित मंदिर प्रांगण में शनिवार श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ के दौरान संपूर्ण वातावरण श्रीराम एवं हनुमान जी के जयघोषों से भक्तिमय हो उठा। पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं को शरबत एवं भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर कैंट बोर्ड सदस्य प्रमोद शर्मा, कौशलेन्द्र द्विवेदी, पार्षद शुभम सिंह गौर (अधिवक्ता), जिला संयोजक बजरंग दल, एडवोकेट संजय दुबे, श्याम सिंह, शिवांश मिश्रा एवं सिद्धार्थ जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समाज में एकता, संस्कार एवं आध्यात्मिक जागरण का माध्यम बताया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन श्री एकांतेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
आयोजक:
श्री एकांतेश्वर सेवा समिति
जय श्री महाकाल । हर हर महादेव।
