लखनऊ :
हाईटेंशन लाइन के टावर में चढकर मजदूर ने लगाई फांसी,हुयी मौत,घर मे मचा कोहराम।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के मनोहरापुर गांव के बाहर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के टावर में बुद्ववार की सुबह एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।ग्रामीणो ने मजदूर का टावर में बेल्ट के फंदे के सहारे लटका देखा तो परिजनो को सूचना दी।परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को टावर से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र सिसेंडी मजरा मनोहरापुर गांव निवासी अंकित ने बताया उसका बड़ा भाई अंकुश(20वर्ष) मजदूरी करता था,बीते मगंलवार की शाम बड़ा भाई अंकुश घर से निकला था लेकिन वापस नही लौटा।बुद्ववार की सुबह भाई का शव गांव के बाहर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के टावर में बेल्ट के सहारे लटका देख ग्रामीणो ने घर आकर सूचना दी।जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।मृतक के परिवार में मां व एक छोटा भाई अंकित है।दस पहले पिता लालता प्रसाद की मौत हो चुकी है।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा गया है।रिपोट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
