मंगलवार, 2 जून 2026

लखनऊ : महिला समूह के नाम फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपए का गबन करने वाले आरोपी ब्लाक मिशन प्रबन्धक दीपराज सिंह हुआ गिरफ्तार।।||Lucknow: Block Mission Manager Deepraj Singh, accused of embezzling lakhs of rupees through fraudulent transactions in the name of a women's group, has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
महिला समूह के नाम फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपए का गबन करने वाले आरोपी ब्लाक मिशन प्रबन्धक दीपराज सिंह हुआ गिरफ्तार।।
दो टूक : उन्नाव जनपद के कोतवाली पुरवा पुलिस ने स्थानीय कोतवाली में दर्ज मुकदमे मे फरार चल रहे बर्खास्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक दीपराज सिंह को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
गिरफ्तार पर ब्लाक मिशन प्रबन्धक पर महिला समूहो के नाम फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपए का घोटाला करने का आरोप है। जिसके सम्बन्ध ब्लाक पुरवा के बीडीओ ने विभागीय जांच के उपरांत तहरीर देकर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा रखा है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुरवा पुलिस द्वारा सरकारी धन के गबन के आरोपी ब्लाक मिशन प्रबन्धक दीपराज सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसके सम्बन्ध में  दिनांक 07/05/2026 को खंड विकास अधिकारी पुरवा श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर थाना पुरवा पर मु0अ0सं0 113/26 धारा 316(4)/318(4)/314(2) बीएनस बनाम 1. ब्लाक मिशन प्रबन्धक दीपराज सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह नि0 अज्ञात सहित 04 नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 02.06.2026 को थाना पुरवा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित अभियुक्त दीपराज सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह नि0 ग्राम लदीगवाँ थाना ललौली जिला फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया। 
नाम पता अभियुक्त-
1. दीपराज सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह नि0 ग्राम लदीगवाँ थाना ललौली जिला फतेहपुर उम्र करीब 38 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.प्र0नि0 भवन सिंह मौर्य , थाना पुरवा 
2.उ0नि0 सियाराम चौरसिया